फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accused-escaped-from-lockup-in-kurukshetra

लॉकअप से फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी: पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 28 May 2025 05:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 May 2025 05:53 PM IST
सार

दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने बीते मंगलवार को हिरासत में लिया था। वह बुधवार सुबह मौका पाकर लॉकअप खोलकर मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
accused-escaped-from-lockup-in-kurukshetra
दुष्कर्म का आरोपी लॉकअप से फरार - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कृष्णा गेट थाने के लॉकअप से दुष्कर्म का एक आरोपी भाग निकला, जिससे पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी का फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है जबकि पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। आरोपी इंद्रजीत रत्नपालो, फतेहगढ़ साहिब, पंजाब का रहने वाला है, जो कुछ समय से कुरुक्षेत्र में अमीन रोड पर रह रहा है।

विज्ञापन


25 मई को दर्ज हुआ था मामला 

आरोपी के खिलाफ 25 मई को ही मामला दर्ज किया गया था, जिसमें एक महिला ने आरोप लगाया था कि वह ईंट रोड़ा तोड़ने का काम करती है। आरोपी उसे काम करवाने के लिए अपने घर पर ले गया, जहां वह ईंट रोड़ा तोड़ने लगी। इसी दौरान उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसके बाद उसे होश नहीं रहा और फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया। जब होश आया तो उसने विरोध किया।
विज्ञापन


लॉकअप से फरार हुआ आरोपी 

आरोपी ने मारपीट  की और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। बीते दिन मंगलवार दोपहर को आरोपी को काबू कर लिया और उसे लॉकअप में डाल दिया था, जिसके बाद उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाना था लेकिन किसी तरह वह लॉक खोलकर लॉकअप से भाग निकला। अल सुबह करीब तीन बजे जैसे ही पुलिस को यह पता चला तो हड़कंप मच गया और आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश कर रही है। एसएचओ जगदीश टामक का कहना है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा। उसके पिछले रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed