फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused caught with six stolen motorcycles, sent to jail

Kurukshetra News: छह चोरीशुदा मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा आरोपी, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accused caught with six stolen motorcycles, sent to jail
कुरुक्षेत्र। एंटी व्हीकल थेफ्ट की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में शहर के रहने वाले अभि उर्फ लक्की को गिरफ्तार कर छह चोरीशुदा मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के उपरांत कारागार भेज दिया।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी निरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को पुलिस को दी शिकायत में पिहोवा के गांधी नगर के रहने वाले आशीष कुमार ने शास्त्री नगर से मोटरसाइकिल चोरी कर लिए जाने की शिकायत दर्ज करवाई थी। वह मोटरसाइकिल खड़ी कर बाल कटवाने के लिए सेलून में चला गया। वापस आया तो उसे मोटरसाइकिल नहीं मिली थी। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के बाद उक्त आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी से बरामद की गई छह मोटरसाइकिलें अलग-अलग जगहों से चोरी की जानी स्वीकार की। आरोपी ने ये बाइक भी अलग-अलग जगह छिपाई हुई थी।
विज्ञापन




अमेरिका भेजने के नाम पर लाखाें की धोखाधड़ी, आरोपी दंपती काबू
पिहोवा। थाना शहर टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में लुधियाना के रहने वाले मनिंद्र पाल व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव हरीगढ़ भौरख के रहने वाले बलकार सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका बेटा जितेंद्र सिंह रोजगार के सिलसिले में अमेरिका जाना चाहता था, जिसके लिए उसने क्षेत्र के कई लोगों को विदेश भेज चुके उक्त आरोपियों से संपर्क किया। उन्होंने जितेंद्र को अमेरिका भेजने व वहां पर रोजगार दिलवा देने के एवज में 35 लाख रुपये में बात तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये पहले व बाकी के रुपये वहां पहुंच जाने के बाद देने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग किस्तों में लगभग पांच लाख रुपये डलवा दिए। रुपये मिलते ही उसे पहले दुबई व उसके बाद सरबिया भेज दिया। जहां उससे 10 लाख रुपये की मांग की जो उसने दे दिए। फिर भी आरोपी उसे गलत तरीके से बॉर्डर पार करने को बोलने लगे। जितेंद्र ने सही रास्ते से अमेरिका भेजने की बात की तो आरोपियों ने मना कर दिया। अब आरोपी इस प्रक्रिया में लिए गए 13 लाख 58 हजार रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। शिकायत पर जांच के बाद उक्त आरोपियों को काबू कर लिया गया।



एक क्विंटल चूरापोस्त व तीन किलो अफीम मंगवाने के दो आरोपी दबोचे
- दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर भेजा जेल
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने एक क्विंटल 15 किलो चूरापोस्त व तीन किलो अफीम मंगवाने के आरोप में पंजाब के मोगा जिला के गांव माटा वाला बेडा के अमनदीप उर्फ साहिल व मोगा के ही सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है।

एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उमरी के पास से लुधियाना जिला के गांव खन्ना के रहने वाले हरविंद्र सिंह व पंजाब के गांव उदलपुर के रहने वाले कुलविंद्र सिंह के ट्रक को रोककर तलाशी ली और टीम को ट्रक से उक्त मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। वहीं टीम ने इस मामले में उक्त पदार्थ मंगवाने के आरोप में साहिब कुपिया के रहने वाले बलजीत सिंह को भी गिरफ्तार कर उक्त आरोपियों को काबू कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed