फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused caught stealing machine parts

मशीन के पार्ट्स चुराने वाला आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused caught stealing machine parts
पुलिस ने 10 दिन पहले मशीन के पार्ट्स चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। आरोपी दिनेश वासी नजदीक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-एक हौज खास नई दिल्ली को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

बाबु राम वासी लाडवा ने 18 अगस्त को थाना लाडवा पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसने नैपकिन पेपर बनाने की लघु उद्योग मशीन लगाई हुई है। उसकी मशीन खराब हो गई थी। उसने मशीन को ठीक करवाने के लिए मिस्त्री दिनेश कुमार को बुलाया था। वह 16 अगस्त की रात करीब नौ बजे तक मशीन ठीक करता रहा। अगले दिन उसने देखा कि दिनेश कुमार उसकी मशीन के मेन पार्ट्स खोलकर चोरी करके ले गया था। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मशीन के चोरीशुदा पार्ट्स बरामद करके आरोपी को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed