फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for providing bike and financial assistance to the accused

Kurukshetra News: आरोपियों को बाइक व आर्थिक सहायता करने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for providing bike and financial assistance to the accused
कुरुक्षेत्र। नेशनल हाईवे पर 12 अगस्त देर रात गांव जिरबड़ी के पास अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम के साथ हुई मुठभेड़ मामले में एक और आरोपी आदित्य उर्फ आदि राणा निवासी लाडवा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने मुख्य आरोपियों को मोटरसाइकिल व आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई थी।
विज्ञापन

अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 अगस्त को अपराध अन्वेषण शाखा-1 व एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी पीएसआई जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ स्वतंत्रता दिवस के संबंध में सेक्टर-2/3 कट के पास चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस टीमों को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक हैं जो संदिग्ध हैं और उनके पास हथियार हैं। सूचना पर पुलिस की टीम एनएच-44 पर जिरबड़ी के पास करनाल की तरफ सर्विस लेन पर पहुंची जहां पर इन युवकों को रुकने का इशारा किया गया और उन्होंने पुलिस टीम पर चार राउंड फायर कर दिए। पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की जो एक आरोपी के बाएं पैर में और दूसरे आरोपी के दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों से दो पिस्तोल 32 बोर, दो देसी कट्टे 315 बोर, चार मैगजीन, 14 कारतूस 32 बोर और चार कारतूस 315 बरामद हुए थे। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया था। 1 अक्तूबर को टीम ने नेशनल हाईवे पर मुठभेड़ मामले में आरोपी आदित्य उर्फ आदि राणा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed