फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for hurting with knife, sent to jail

चाकू से हमला करके चोट पहुंचाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for hurting with knife, sent to jail
पोती को स्कूल से लेने गए व्यक्ति पर चाकू से हमला करके चोट पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नीरज वासी सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र को अदालत के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 21 दिसंबर को सुरेश शर्मा वासी सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र ने थाना सदर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह दोपहर में अपनी पोती को सेक्टर-3 स्थित निजी स्कूल में लेने गया था। वह स्कूल के गेट नंबर तीन के सामने अपनी कार में बैठा था। उसके आगे-पीछे अन्य अभिभावक भी अपनी गाड़ियों में खड़े थे। उस सम इस दौरान पीछे से आए नीरज ने उसके साथ गाली गलौज की और कार पर मुक्के मारने लगा। आरोप है कि वह नशे में लग रहा था, इसलिए वह बिना कुछ बोले ही कार लेकर वहां से चल दिया था। कुछ देर बाद वह फिर उसने ओवरटेक करते हुए उसकी कार को रोक लिया। इसके बाद जब वह कार से नीचे उतरा तो नीरज उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर नीरज ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला करके उसे जख्मी कर दिया था। झगड़े का शोर सुनकर लोगों के इकट्ठा होने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच के बाद आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सामूहिक हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
वहीं एक माह पहले दुकानदार पर सामूहिक हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि 8 नवंबर को शमशेर सिंह वासी मोहन नगर ने थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मोहन नगर में बर्तन की दुकान है। 5 नवंबर की शाम उसका दोस्त राहुल मलिक वासी मोहन नगर अपने मेहमानों को उसकी दुकान के पास बने कमरे में रोकने के लिए चाबी लेने आया था। उसने उसे चाबी देने से मना कर दिया था। इसी रंजिश में राहुल ने अगले दिन तरुण पोपली वासी दर्रा खेड़ा व उनके साथ 6-7 अन्य युवकों के साथ मिलकर उस पर हमला किया था। इस हमले में वह जख्मी हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच करते हुए दो आरोपी मोहित उर्फ काली वासी खेड़ी मारकंडा व अंकुश उर्फ लाडी वासी जालखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed