फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for fraud of lakhs in the name of sending abroad

Kurukshetra News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud of lakhs in the name of sending abroad
कुरुक्षेत्र। थाना झांसा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में बलविंद्र सिंह निवासी काले माजरा फतेहगढ़ साहिब पंजाब को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत नौ मई 2023 को जोगी राम निवासी झांसा ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह अपने लड़के को विदेश भेजना चाहता था। इसके लिए उसने अपने एक जानकर सुनील कुमार निवासी संगोंध गांव जिला मोहाली पंजाब से मुलाकात की। उसने बताया कि वह अपने एक साथी बलविंद्र के साथ मिलकर विदेश भेजने का काम करते हैं। यूएसए भेजने के लिए उनके बीच 40 लाख में सौदा तय हुआ, जिसमे आधे रुपये पहले व आधे जाने के बाद देने की बात तय हुई। इसके बाद आरोपी को एक लाख 90 हजार रुपये व कागजात दे दिए। उसके कुछ समय बाद उसने अलग-अलग तारीखों को करीब 15 लाख रुपये युवक के दिए खाते में जमा करवा दिए। काफी समय बीत जाने के बाद जब उसने आरोपी से लड़के को विदेश भेजने के बारे में पूछा तो वह टाल मटोल करने लगे। रुपये मांगने पर आरोपी ने न तो रुपये वापस किये और न ही उसके लड़के को विदेश भेजा, जिसकी शिकायत पर थाना झांसा में धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज करके जांच की गई। 17 जून 25 को थाना झांसा प्रभारी उप निरीक्षक गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन




नशीला पदार्थ मंगवाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ काला निवासी हथोआ जिला मलेर कोटला पंजाब को गिरफ्तार किया है। गत 11 जून को एंटी नारकोटिक सैल के उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, मुख्य सिपाही सुनील कुमार व एसपीओ संजय कुमार की टीम अपराध की तलाश के संबंध में एनएच-44 रतनगढ़ पुल के पास मौजूद थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहाबाद बस अड्डे के पास से अरविंद आर्य निवासी अंजनी जिला बरेली यूपी को काबू किया था। राजपत्रित अधिकारी के सामने पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तीन किलो 206 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गत 16 जून को एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने वाले राजकुमार निवासी अंजनी जिला बरेली यूपी को गिरफ्तार कर लिया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोप में कुलदीप सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed