फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused arrested for fraud of lakhs in the name of selling house

Kurukshetra News: मकान बेचने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 21 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud of lakhs in the name of selling house
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने मकान बेचने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में शनिवार को थानेसर निवासी सन्नी नरूला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर निवासी निशांत गुप्ता ने 17 जुलाई 2023 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सन्नी व उसकी माता के साथ 16 जनवरी 2023 को दो मंजिला मकान खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये में इकरारनामा किया था। इसके बाद उसने 60 लाख रुपये बयाना के रूप में दोनों के खाते में जमा करवा दिए थे।
विज्ञापन

कुछ समय बाद उनको पता चला कि दोनों ने मकान पर बैंक से 80 लाख का लोन लिया हुआ है और इसके बारे में उनको जानकारी नहीं दी। दोनों ने बयाना होने के बाद भी 70 लाख का एक और लोन बैंक से ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब निशांत ने दोनों से इस बारे बात की तो उन्होंने कहा की वह उसके बयाना के रुपये वापस कर देंगे। उन्होंने न तो रुपये वापस किए न ही मकान दिया। थाना कृष्णा गेट पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed