{"_id":"633decd670644c3ea3614dec","slug":"accused-arrested-for-demanding-extortion-from-diver-pragat-singh-kurukshetra-news-knl1235014175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोताखोर प्रगट सिंह से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोताखोर प्रगट सिंह से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गोताखोर प्रगट सिंह से रंगदारी मांगने का आरोपी।
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। गोताखोर प्रगट सिंह को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस आरोपी के बंबीहा ग्रुप से जुड़े होने के कनेक्शन की भी जांच कर रही है। आरोपी ने अपने चचेरे भाई को फंसाने के लिए एक एप के जरिये मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी नवजोत सिंह हाल वासी पहलवान कॉलोनी तरावडी (करनाल) को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
रिछपाल सिंह उर्फ प्रगट सिंह वासी दबखेड़ी ने तीन अक्तूबर को थाना केयूके में दर्ज अपनी शिकायत में बताया था कि दो अक्तूबर की शाम करीब सवा सात बजे उसके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से मैसेज आए थे। मैसेज करने वाले ने गाली-गलौज करते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसने खुद को बंबीहा ग्रुप का सदस्य बताया था तथा पांच लाख रुपये न देने पर एक महीने के अंदर गोलियों से भूनने की धमकी दी थी। शिकायत पर मामला दर्ज करके अपराध अन्वेषण शाखा-एक ने आरोपी नवजोत को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया है।
अपने चचेरे भाई से रंजिश रखता था नवजोत
अपराध अन्वेषण शाखा-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि जांच से पता चला है कि आरोपी नवजोत सिंह कनाडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई गुरचरण सिंह से रंजिश रखता था। इस रंजिश के कारण उसने एक एप के जरिए फर्जी नंबर बनाया और फेसबुक से प्रगट सिंह का नंबर निकाल कर बंबीहा ग्रुप के नाम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस आरोपी के बंबीहा ग्रुप से जुड़े होने के कनेक्शन की भी गहनता से जांच कर रही है।