{"_id":"6983a5fff66ff8af2e09b1fc","slug":"accused-arrested-for-cheating-people-of-lakhs-of-rupees-in-the-name-of-sending-them-to-germany-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-149596-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में चंचल शंकर राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी जिला नागपुर महाराष्ट्र के स्वामी विवेकानंद नगर पिपरी का निवासी है।
16 नवंबर 2024 को पुलिस को दी शिकायत में थानेसर वासी एक महिला ने बताया कि वे अपने लड़के को विदेश भेजना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने अपने एक जानकर के माध्यम से नरेश कुमार, पूनम, जानवी और रिंकू से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे उसके लड़के को जर्मनी भेज देंगे। इसके लिए उनके बीच 17 लाख रुपये में बात तय हुई जिसमें आधे रुपये एडवांस व बाकी के विदेश जाने के बाद देने होंगे। इसके बाद उसने आरोपियों को सात लाख चेक, 35 हजार नकद और लड़के के कागजात दे दिए।
कुछ समय बाद आरोपियों ने उसके लड़के को नेपाल भेज दिया। वहां पर लड़के को धमकाया गया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। किसी तरह उसका लड़का भारत वापस आ गया। इसके बाद वे आरोपी के पास गए तो आरोपी ने पैसे व कागजात देने से साफ मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में शिकायत दर्ज करके मामले की जांच की गई। बाद में मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 फरवरी को आरोपी चंचल शंकर राय को गिरफ्तार कर लिया गया।