{"_id":"608334318ebc3e0a8a524fa6","slug":"accused-arrested-allegation-of-attack-kurukshetra-news-knl680899144","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र पर जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी काबू, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र पर जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी काबू, भेजा जेल
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र पर जानलेवा हमला करके उसे घायल करने केे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अंकित वासी किरमिच को जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपी प्रमोद वासी कमौदा, कमल वासी बारना, आयरन उर्फ मुन्ना व चिराग उर्फ चिंटू वासी पिपली को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
संजय कुमार वासी किरमिच ने 14 अप्रैल को थाना केयूके पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका सेक्टर-10 में आईलेट्स सेंटर है। उसके पास अभिषेक वासी किरमिच सहित कई युवक कोचिंग लेने आते हैं। 8 अप्रैल को अभिषेक सेंटर से कोचिंग लेकर घर जाने के लिए सेंटर के पीछे के रास्ते से बस स्टैंड जा रहा था। इस दौरान 5-6 नकाबपोश युवकों ने डंडे-बिंडे से अभिषेक पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह बाहर आया तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उसने बेहोशी की हालत में अभिषेक को उजाला सिग्नस अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया था। संजय के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले कीजांच करते हुए 14 अप्रैल को आरोपी प्रमोद व कमल, 15 अप्रैल आयरनउर्फ मुन्ना व चिराग उर्फ चिंटू को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसके बाद पुलिस ने 22 अप्रैल को वारदात के मुख्य आरोपी अंकित को काबू करके पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उन्होंने रंजिशन मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।