फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Accused acquitted in murder case

Kurukshetra News: हत्या के मुकदमे में आरोपी बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Accused acquitted in murder case
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दविंदर की अदालत ने 29 अक्तूबर 2023 को मिर्जापुर पुल के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार अंग्रेज सिंह की मौत के मामले में आरोपी पिपली की भगवान नगर काॅलोनी के रहने वाले दीपेंद्र सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन

28 अक्तूबर 2023 की शाम मृतक अंग्रेज सिंह मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह उसके पीछे-पीछे था। मिर्जापुर पुल पर कार ने कथित तौर पर लापरवाही से टक्कर मार दी थी जिससे अंग्रेज सिंह की मौत हो गई थी। इस संबंध में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी थाने में धारा 279 व 304-ए आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह और संदीप कौर अदालत में पेश तो हुए लेकिन दोनों ने अपना बयान पलट दिया। गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने खाली कागजों पर उसके अंगूठे लगवाए थे और उसने कोई बयान नहीं दिया था। उसने न तो गाड़ी का नंबर बताया और न ही अदालत में मौजूद आरोपी दीपेंद्र सिंह को पहचाना। संदीप कौर भी मुकर गई और आरोपी की पहचान करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed