फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident, woman, exam

आईलेट्स की परीक्षा देने आई युवती की सड़क हादसे में मौत, पिता और सहेली गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
accident, woman, exam
जीटी रोड स्थित गांव मोहड़ी के निकट एक होटल में अपने बैंक मैनेजर पिता के साथ आईलेट्स की परीक्षा देने आई युवती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके पिता-माता और साढ़ौरा निवासी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय आशु भौगल पुत्री खुशी राम यमुनानगर के सेक्टर-17 निवासी के रूप में हुई है। जबकि युवती की सहेली शिवानी बिंदल यमुनानगर के साढौरा की रहने वाली है। आशु भौगल आस्ट्रेलिया जाने की तैयारी कर रही थी। वहीं युवती के घायल पिता का आरोप है कि कार चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था और इसी वजह से ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यमुनानगर के सेक्टर-17 निवासी खुशी राम कैनरा बैंक जयपुर (राजस्थान) में बतौर बैंक प्रबंधक सेवारत हैं। वह अपनी पत्नी सुनिता के साथ अपनी बेटी आशु भौगल को शाहाबाद जीटी रोड स्थित गांव मोहड़ी के निकट कंट्रीवुड होटल में आईलेट्स की परीक्षा दिलवाने आ रहे थे। होटल के निकट पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बोलेरो चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी, इस हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस की मदद से सभी को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशु भौगल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर चोटें लगने के चलते बैंक प्रबंधक खुशी राम और उसकी पत्नी सुनीता को दाखिल कर लिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मृतका के शव को कब्जे में लिया। इसके पश्चात रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं शिकायत के आधार पर आरोपी बैलोरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने बताया कि आशु भौगल के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं थी, लेकिन आशु की मौत दोनों गुर्दों, फेफड़ों, तिल्ली और जिगर में क्षति पहुंचने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन

बाक्स
पैदल व्यक्ति को बचाने के चक्कर में असंतुलित कार ग्रिल से टकराई, दो मासूम सहित छह बाल-बाल बचे
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। शाहाबाद मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम के सामने सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अंसतुलित हुई कार ग्रिल से जा टकराई। इस दौरान कार कुछ देर सड़क पर फिरकी की तरह घूमकर पलट गई,जिसमें दो मासूम बच्चों सहित छह लोग बाल बाल बच गए। कार में कुरुक्षेत्र के गांव सिरसला निवासी कार चालक बिट्टू, बलजेस, अमन, अंग्रेजों, कमलेव, मेवा देवी सहित दो मासूम बच्चे सवार बताए गए हैं। घटना रविवार शाम करीब 3 बजे की बताई जा रही है। गांव सिरसला निवासी कार चालक बिट्टू ने बषताया कि वह साहा में दर्शन के लिए गए थे। वहां से वापस लौटे वक्त वे जैसे ही शाहाबाद मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम के निकट पहुंचे तो एक व्यक्ति पैदल सड़क पार कर रहा था। उसे बचाने के चक्कर में उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ग्रिल से जा टकराई। कार में सवार लोगों को बचाने के लिए राहगीरों ने मदद की और सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और हेल्पर्स ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस कार हादसे की बात करें तो जा को राखें साईयां तो मार सके ने कोई की कहावत चरितार्थ होती है,जिस तरह यह हादसा हुआ उसे देखकर नहीं कहा जा सकता कि कार में कोई सुरक्षित बचा होगा, क्योंकि हादसे के बाद कार फिरकी की तरह घूमती रही और फिर पलट गई। कार से सभी के सुरक्षित बाहर आने के बाद सभी ने भगवान का शुक्रिया अदा किया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी गई थी, लेकिन सौभाग्यवश जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed