फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   accident, slip, police, bath, kurushetra

उत्तरप्रदेश की 70 वर्षीया महिला श्रद्धालु की ब्रह्मसरोवर पर फिसलने से टूटी टांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
accident, slip, police, bath, kurushetra
सूर्यग्रहण मेले पर 800 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर धर्मनगरी पहुंची उत्तरप्रदेश की 70 वर्षीया महिला श्रद्धालु की ब्रह्मसरोवर पर फिसलन से टांग टूट गई, जिससे तत्काल उपचार के लिए ब्रह्मसरोवर परिसर स्थित अस्थाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात गंभीर हालत को देखते हुए एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया है कि उत्तरप्रदेश के जिला उन्नाव के गांव ग्रामकरीमुद्दीनपुर निवासी 70 वर्षीया लक्ष्मी बुधवार शाम को रामेश्चरी और चित्तकोर के साथ धर्मनगरी पहुंची थी। वीरवार सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर जैसे ही आंशिक सूर्यग्रहण हुआ तो उन्होंने पहले पूूजा-अर्चना की। इसके पश्चात जैसे ही लक्ष्मी ने ब्रह्मसरोवर में दोबारा मोक्ष की डुबकी लगानी चाही, तभी उसका पैर फिसल गया और तट पर गिरने से उसकी टांग टूट गई। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन लक्ष्मी ने बताया कि रेल मार्ग से वह बुधवार शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूर्यग्रहण पर ब्रह्मसरोवर में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मोक्ष की प्राप्ति के लिए वह उन्नाव से कुरुक्षेत्र आई थी, लेकिन उसे उम्मीद नहीं थी कि उसके साथ यह हादसा होगा।
विज्ञापन

घायल महिला श्रद्धालु को दिया जाएगा उचित मुआवजा: मानद सचिव
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि स्नान करते वक्त घायल हुई महिला श्रद्धालु की सिविल अस्पताल से जानकारी हासिल की जाएगी। इसके अतिरिक्त केडीबी व जिला प्रशासन की ओर से महिला श्रद्धालु को उपचार के लिए उचित मुआवजा दिया जाएगा, ताकि महिला श्रद्धालु व उसके परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed