{"_id":"5e1cc3d48ebc3e87fc6b9b82","slug":"accident-kurukshetra-news-knl185205183","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में घुसी बैगनआर कार, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में घुसी बैगनआर कार, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
झज्जर के ध्यानार्थ
फोटो नंबर: 46
फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक में जा घुसी बैगनआर कार, एक युवक की मौत, चार घायल
-कार में सवार युवक करनाल की ओर से जा रहे थे चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित देवीलाल पार्क के सामने फ्लाईओवर के ऊपर खड़े ट्रक में करनाल की ओर से आ रही एक बैगनआर कार घुस गई। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह घुस गया। कार में सवार युवक हादसे के बाद अंदर फंस गए। इस दौरान कार में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृत युवक की शनाख्त झज्जर वासी 28 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। वहीं ललित, सचिन, साहिल व सुरेश भी झज्जर के ही रहने वाले हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी जगदीश चंद, सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे युवकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी युवक झज्जर के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक पांचों युवक कार में करनाल की ओर से चंडीगढ़ जा रहे थे। जब युवक पिपली फ्लाईओवर के समीप पहुंचे तो फ्लाईओवर पर खराब खड़े ट्रक में कार जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया। राहगीरों की मदद से कार को बड़ी मुश्किल से ट्रक के पिछले हिस्से से हटाया। दुर्घटना में झज्जर वासी एक युवक की कार के अंदर ही मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के दूर-दूर तक परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सदर प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि कार करनाल की तरफ से आ रही थी और फ्लाई ओवर के समीप खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक युवकी मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।