फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A girl died in road Accident in kurukshetra

शादी से एक दिन पहले मातम, सहेली की मौत, खुद पीजीआई में भर्ती, भाई की हालत चिंताजनक

Wed, 13 Nov 2019 03:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
A girl died in road Accident in kurukshetra
घायल को अस्पताल लेकर जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला

शादी वाले घर में अचानक दुख का पहाड़ टूट पडे़गा किसी को पता नहीं था। सभी शादी की तैयारियों में व्यस्त थे, लेकिन जैसे ही हादसे की खबर मिली तो शादी वाले घर में मातम छा गया। मामला गांव खानपुर कोलियां से जुड़ा है। भाई के साथ सहेली को लेकर बाइक पर सवार होकर ब्यूटी पार्लर कराने जा रही युवती की बाइक को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी सहेली की मौत हो गई, जबकि भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


गांव खानपुर कोलियां निवासी अशोक श्रीवास्तव की बेटी भारती की शादी 14 नवंबर को होनी है। शादी की तैयारियों को लेकर परिवार के लोग शापिंग करने के लिये मंगलवार को गांव से कुरुक्षेत्र सिटी आ रहे थे। उसका भाई सहेली के साथ अपनी बहन को बाइक पर बैठाकर ब्यूटी पार्लर कराने ले जा रहा था।
विज्ञापन


बताया गया है कि यह लोग दो मोटर साइकिलों पर सवार होकर अभी खानपुर कोलियां से प्रतापगढ़ तक ही पहुंचे थे। यहां बता दें इनमें एक मोटर साइकिल अशोक श्रीवास्तव का पुत्र लक्की चला रहा था। लकी के साथ मोटर साइकिल पर उसकी बहन भारती और सहेली कंचन सवार थीं। जीटी रोड पिपली चिड़ियाघर से कुछ ही दूरी पर प्रतापगढ़ के निकट एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने लक्की की मोटर साइकिल को पीछे से टक्कर मारी और घटनास्थल से रफूचक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे के बाद मोटर साइकिल चालक लकी, उसकी बहन और सहेली गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घटनास्थल पर अचानक चिल्लाने और दर्द भरी आवाज सुनकर राहगीर जब तक इनकी सहायता के लिये पहुंचे, इसी बीच पीछे से इनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंच गये।

 

इधर सड़क हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की पीसीआर मौके पर पहुंची और घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। जहां इन तीनों से एक युवती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल भाई-बहन को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इधर पुलिस ने हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर फरार स्कार्पियो के अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।


तीन बहनों का इकलौता भाई है लकी
भारती के घर में खुशी की जगह मातम का माहौल छाया चुका है, क्योंकि भारती और उसका इकलौता भाई लक्की इस समय चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन हैं। बताया गया है कि लकी तीन बहनों का इकलौता भाई है। वहीं जिस भारती को दो दिन बाद दुल्हन बनकर विवाह मंडप में बैठना था, वह गंभीर रूप से जख्मी होने के चलते अस्पताल में दाखिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed