जीटी रोड स्थित गांव उमरी मोड पर एक आटो ने दोपहर 12 बजे रोडवेज बस से उतर रही सवारियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक और चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक यात्री को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान गांव खरखौदा सोनीपत निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में ऑटो चालक करनाल के पाल नगर निवासी जयभगवान, करनाल निवासी राजेंद्र कुमार और गांव सीतामाई निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। इन तीनों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, जबकि यात्री मनोज कुमार को चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया था, लेकिन परिजन उसे करनाल के एक निजी अस्पताल ले गए।
पुलिस के अनुसार गुरुग्राम डिपो की बस चंडीगढ़ जा रही थी। उक्त बस दोपहर 12 बजे उमरी मोड पर रूकी थी, जैसे ही सवारी बस से उतारने लगी तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो चालक ने यात्रियों को टक्कर मार दी, जिसमें खरखौदा निवासी मनोज कुमार, ऑटो चालक जयभगवान और ऑटो में सवार दो युवक राजेंद्र कुमार व संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस द्वारा समाचार लिखे जाने के किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे में घायल हुए युवक बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।