{"_id":"6028238b8ebc3ee95c52b918","slug":"accident-16-peopels-are-injured-kurukshetra-news-knl60953623","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थियां लेकर जा रहा परिवार, धुंध से हुआ हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थियां लेकर जा रहा परिवार, धुंध से हुआ हादसे का शिकार
विज्ञापन
घनी धुंध होने के कारण ट्राला और क्रूजर गाड़ी की भिड़त में एक ही परिवार के छह वर्षीय बच्ची सहित 16 लोग घायल हो गए। सभी सदस्य घर में बुजुर्ग महिला की मौत होने पर उसकी अस्थियों को हरिद्वार विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। बाद में मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को हिसार इलाज के लिए लेकर चले गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पांच बजे पीली मंदोरी फतेहबाद वासी हनुमान प्रसाद अपने परिवार के साथ स्वर्गीय माता दातकी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए क्रूजर गाड़ी में सवार होकर हरिद्वार परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निकला था। गाड़ी को धर्मबीर चला रहा था। जब वह गांव मुर्तापुर के निकट पहुंचे तो अचानक सामने से एक ट्राला आया और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमे परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए। घायलों में बहादुर पुत्र राम प्रताप (61) , धर्मवीर पुत्र रमेश (44), देवीलाल पुत्र मेवा सिंह (45), आत्माराम पुत्र भाग राम (34), कमला पत्नी कुलवंत (60), हनुमान प्रसाद पुत्र राम सिंह (49), कृष्णा पत्नी जगजीत सिंह (60), राय सिंह पुत्र मनोहर लाल (48), भतेरी पत्नी रघुवीर(45), उषा पुत्र हनुमान प्रसाद (22), शुकंतला पत्नी सुबे सिंह (38), विकास पुत्र हनुमान प्रसाद (20), सारिका पुत्री सुबेसिंह (6), चंद्रमुखी पत्नी हनुमान प्रसाद (45), सतपाल हरजी (50), चालक धर्मबीर शामिल है। सूचना मिलते ही फतेहाबाद से अन्य परिजन एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और यहां से सभी घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए हिसार ले गए। दुर्घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। बाद में परिवार के एक सदस्य ने हरिद्वार जाकर अस्थियां विसर्जित की।