फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ABVP working for nation building, Kurukshetra

राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रहा एबीवीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
ABVP working for nation building, Kurukshetra
राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत को स्मृति चिह्न देते प्रदेश अध्यक्ष प्रो अशुतोष। संवा - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) हरियाणा का 53वां एक दिवसीय प्रांत अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा कि एबीवीपी व्यक्ति और राष्ट्र निर्माण का उद्देश्य लेकर काम कर रही है।
समारोह में भारतीय पत्रकारिता संस्थान दिल्ली के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी मुख्यातिथि रहे। उद्घाटन सत्र में प्रो. द्विवेदी ने कहा कि आज के समय मे भारत निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया। यह कहते हुए खुशी दोगुनी हो जाती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में हरियाणा की बड़ी सहभागिता है। भारत का भविष्य एवं वर्तमान छात्र शक्ति तय करती है। छात्र शक्ति को उत्तम दिशा देने का कार्य एबीवीपी सदैव करती रही है। युवाओं के भीतर राष्ट्र शक्ति की भावना भरने एवं राष्ट्र हित के कार्य करने के लिए एबीवीपी मंच प्रदान कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एबीवीपी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, अधिवेशन स्वागत समिति के अध्यक्ष समाजसेवी मेहर चंद गहलोत, एबीवीपी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री माधव रावत, नगर अध्यक्ष आनंद कुमार, नगर सह मंत्री हर्षवर्धन विशिष्ट अतिथि रहे । विशिष्ट अतिथि प्रफुल्ल आकांत ने कहा कि एबीवीपी व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य करती है। विभिन्न शैक्षिक मुद्दों के साथ साथ अनेक राष्ट्रीय मुद्दों का समाधान एबीवीपी ने किया। एबीवीपी आज पूरी दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने द कश्मीर फाइल फिल्म के बारे में कहा कि यह फिल्म वास्तविकता को प्रदर्शित करने वाली है। कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को स्टिक प्रदर्शित करती है जिसे हर भारतीय को देखना चाहिए। इस अवसर पर केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, एनआईटी के निदेशक बिवी रमन्ना रेड्डी, श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव धीमान, विजय प्रताप, ममता यादव, सुरेंद्र पाल, आनंद श्रीवास्तव, श्याम सिंह, प्रो. आशुतोष, बाल किशन, रवि कुमार, सुमित जागलान, सुभाष, सौरभ त्रिखा, हिमांशु ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed