फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ABVP takes to the streets against fee hike

Kurukshetra News: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी सड़क पर उतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
ABVP takes to the streets against fee hike
कुरुक्षेत्र। कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी से जुड़े छात्र। संवाद - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बढ़ाई गई फीस के विरोध में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वीसी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिनों के भीतर फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो एबीवीपी विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना और बड़ा छात्र आंदोलन शुरू करेगी इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में 2500 से 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, इससे सामान्य और मध्यम वर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा और कई छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रदेश का ऐसा संस्थान रहा है, जहां सीमित फीस के कारण आम परिवारों के बच्चे भी पढ़ाई कर पाते थे लेकिन हर साल फीस बढ़ोतरी और परीक्षा में फेल होने पर अतिरिक्त शुल्क लेने जैसी व्यवस्थाओं के कारण अब पढ़ाई आम छात्र की पहुंच से दूर होती जा रही है।

एबीवीपी शुभम शर्मा जिला संयोजक ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण पहले ही कई विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में फीस वृद्धि का फैसला छात्रों के हित में नहीं है। परिषद ने मांग की कि इस वर्ष की गई फीस बढ़ोतरी को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए और भविष्य में विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का अनावश्यक आर्थिक बोझ न डाला जाए।




छात्रों की मांगो पर संज्ञान लिया जाएगा : कुलसचिव
कुलसचिव प्रो वीरेंदर पाल ने कहा कि छात्रों ने जो मांग दी है उस पर जांच के बाद संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने आज ज्ञापन दिया है, जिसके बाद उनको आश्वस्त गया कि केयू प्रशासन छात्रों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed