{"_id":"61e5d6bafa05a77bd97f0a94","slug":"abvp-submitted-a-memorandum-to-the-vice-chancellor-about-the-problems-of-the-students-in-online-talks-kurukshetra-news-knl96339750","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने कुलपति को विद्यार्थियों की समस्या से ऑनलाइन वार्ता में अवगत करा सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने कुलपति को विद्यार्थियों की समस्या से ऑनलाइन वार्ता में अवगत करा सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपने पहुंचे एबीवीपी के पदाधिकारी।
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों की समस्या को लेकर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को ज्ञापन सौंपा। इसमें छात्रवृत्ति जारी करने, विद्यार्थियों के लिए किताबें उपलब्ध कराने की मांग के साथ ही छात्रों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई।
इससे पहले एबीवीपी के कैंपस अध्यक्ष जयंत चौधरी ने केयू कुलपति प्रो. सचदेवा से ऑनलाइन वार्ता की। इस दौरान जयंत चौधरी ने विद्यार्थियों की रुकी हुई छात्रवृत्ति जारी करने, हॉस्टल में मेस को सुचारू रूप से चलाने, हॉस्टल फीस से संबंधित नई अधिसूचना जारी करने, विद्यार्थियों को पुस्तकालय से पुस्तकें उपलब्ध कराने और कैंपस में प्रवेश से पहले मास्क व टीकाकरण प्रमाणपत्र की जांच करने की मांग उठाई। इन मांगों पर कुलपति ने आश्वासन दिया कि सभी मांगें छात्र हित में हैं और इन सभी मांगों को विश्वविद्यालय प्रशासन पूरा करने के पक्ष में है। कुलपति ने आश्वासन दिया कि सभी विद्यार्थियों को पुस्तकालय से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। हॉस्टल में रुके हुए विद्यार्थियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि यूजी, पीजी और शोधार्थियों की रुकी हुई छात्रवृत्ति जल्द जारी कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार को पत्र लिखेगा।
इसी क्रम में कुलपति ने आश्वासन दिया कि हॉस्टल फीस को विद्यार्थियों की अगले सत्र में एडजस्ट किया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि कोरोना की परिस्थिति में भी एबीवीपी विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर इसी प्रकार संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराने के लिए तत्पर रहेगी। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई की उपाध्यक्ष मनीषा टंडन, नितिन डाबरा, प्रद्युम्न बिश्नोई व नवनीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।