फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Abhay started the second phase of INLD's transformation journey.

Kurukshetra News: इनेलो की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का अभय ने किया आगाज

Sun, 17 Dec 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 Dec 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Abhay started the second phase of INLD's transformation journey.
शाहाबाद। इनेलो की तरफ से परिवर्तन यात्रा का आयोजन शनिवार को एक निजी पैलेस में किया गया, जिसमें इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव और विधायक अभय चौटाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में आज जो परिस्थितियां हैं वो जग जाहिर हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो पार्टी की तरफ से परिवर्तन यात्रा को 24 फरवरी से शुरू किया गया था और आज दूसरे चरण में इस यात्रा का आगाज ऋषि मार्कंडेय की धरती से किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस यात्रा को इसलिए शुरू किया गया कि प्रदेश की जो मौजूदा भाजपा और जजपा की सरकार है जिसने चुनावों के समय जो वायदे किए उन पर आज तक खरा नहीं उतर पायी। उन्होंने कहा कि आज किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी तक दुखी हैं। कांग्रेस पार्टी पर भी कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में दुखी लोगों की आवाज बनने की बजाए आपसी कलह में ही उलझ कर रह गए। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के स्कूलों में 80 हजार के करीब अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं जिसको आज तक मौजूदा सरकार द्वारा भरा नहीं गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार देने के साथ साथ बुढ़ापा पेंशन को 7500 रुपये किया जाएगा। चौटाला ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक परिवार को हर माह एक रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर इनेलो के कार्यकर्ताओं ने शॉल भेंट कर चौ. अभय सिंह चौटाला को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed