{"_id":"66737c1e1930c1160b06163f","slug":"aap-workers-took-to-the-streets-against-neet-paper-leak-and-rigging-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119768-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नीट पेपर लीक और धांधली के खिलाफ के खिलाफ सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नीट पेपर लीक और धांधली के खिलाफ के खिलाफ सड़कों पर उतरे आप कार्यकर्ता
विज्ञापन
शाहाबाद। नीट पेपर लीक व धांधली के खिलाफ बुधवार को आप कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, पूर्व मंत्री बलबीर सैनी व जिलाध्यक्ष विशाल खुब्बड़ ने किया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हाल ही में देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल परीक्षा नीट के परिणाम में हुई गड़बड़ी ने देश के लाखों बच्चों का भरोसा तोड़ दिया है।
बीजेपी सरकार में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। लाखों बच्चे और अभिभावक इसकी वजह से मानसिक तनाव में हैं। 1583 बच्चों को ग्रेस मार्क्स दिए गए और कई जगह से परीक्षा में गड़बड़ी की खबरें आने पर देश के लाखों बच्चों का भविष्य खतरे में है। 24 लाख बच्चों के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है।
उन्होंने कहा कि एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन पाने के लिए 12वीं के बच्चे प्री-मेडिकल नीट एग्जाम देते हैं। नीट की परीक्षा देश के प्रतिष्ठित परीक्षाओं में गिनी जाती है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं सुना गया कि पैसे देकर पीएमटी एग्जाम में अच्छे नंबर ला सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार गुजरात के गोधरा, बिहार के पटना और उत्तर प्रदेश से परीक्षा में बड़े घोटाले की खबर आ रही है। बिहार पुलिस ने भी माना है कि नीट के प्रश्नपत्र के लिए छात्रों से 30 से 50 लाख रुपये लिए गए। गुजरात के गोधरा में परीक्षा केंद्र अधीक्षक खुद इस भ्रष्टाचार में शामिल थे। केंद्र सरकार सब कुछ जानती हुई भी भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नीट के परिणाम 14 जून को आने थे, लेकिन इसे 10 दिन पहले ही चार जून को ही जारी कर दिया गया। ताकि मीडिया चुनावी नतीजों में लगी रहे और भाजपा के पेपर लीक की चर्चा न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय और उसके अधीन आने वाले एनटीए ने भाजपा शासित राज्यों में उसके नेताओं के साथ मिलकर देश के लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इसलिए आम आदमी पार्टी मांग करती है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में नीट परीक्षा में हुए घोटाले की जांच कराई जाए। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित हिंदुस्तानी, गुरदेव सूरा, गहल संधू, आशा पठानिया, रोहताश रंगा, बीर सिंह, पुष्पराज, मान सिंह, हरबंस लाल, सीमा सम्भलकी, इंद्र जीत अरोड़ा, जय भगवान चिब्बा, जीत राम मैहरा आदि मौजूद रहे।