{"_id":"a79127a94ce0a86b94ff4ffe6e348eb7","slug":"aap-pitched-in-assuming-continued","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप में घमासान, मान मनोव्वल भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप में घमासान, मान मनोव्वल भी जारी
कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 03 Mar 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर कुरुक्षेत्र में घमासान बंद नहीं हुआ। एक ओर पार्टी प्रत्याशी बलविंदर कौर पहली बार मीडिया से मुखातिब हुई, वहीं दूसरी ओर विरोधी धड़े ने उनके खिलाफ अरविंद केजरीवाल और आप मुख्यालय में तीन पेज का पत्र भेजा है।
इस पत्र में अरविंद केजरीवाल से कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र उम्मीदवार बलविंदर कौर के चयन पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। पत्र में यह भी लिखा है कि प्रत्याशी के खिलाफ चल रहे आम आदमी पार्टी के धरने पर खुद गुरनाम सिंह चढु़नी आए थे।
उन्होंने स्वयं माना है कि उनकी पत्नी को टिकट देने की चयन प्रक्रिया उपयुक्त नहीं है। हालांकि इस पत्र के बारे में गुरनाम सिंह चढुनी की प्रतिक्रिया लेने पर उन्होंने ऐसे बयान से किनारा किया है। चढुनी ने कहा कि वह धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं से बात करने जरूर गए थे। यहां कार्यकर्ताओं ने कहा था कि वह उनके खिलाफ नहीं साथ हैं, बल्कि प्रत्याशी को लेकर उनमें विरोध है।
विज्ञापन
इनका कहना था कि कुरुक्षेत्र में 32 लोगों के आवेदनों को दरकिनार करके जिसे प्रत्याशी बनाया गया है, उसने आवेदन तक नहीं किया था, इस पर उन्होंने ये जरूर कहा था कि पार्टी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था, लेकिन प्रत्याशी बनाने की प्रक्रिया को उन्होंने कतई गलत नहीं कहा था, क्योंकि टिकट देना पार्टी नेताओं का काम है।
वहीं कुरुक्षेत्र कार्यकारिणी ने छह बिंदुओं को केंद्रित करते हुए प्रतिनिधियों में उठ रहे सवालों और सुझावों से अवगत कराया। कार्यकारिणी ने भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी की पत्नी बलविंदर कौर को आप लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने पर संदेह जाहिर किया। कार्यकारिणी ने बलविंदर कौर द्वारा संसदीय क्षेत्र पर पार्टी के जनलोकपाल आंदोलन को प्रचारित-प्रसारित करने में सक्षमता पर भी सवाल उठाए हैं।
कार्यकारिणी ने सुझाव देते हुए कहा कि जनलोकपाल के आंदोलन को तेज करने के लिए कुरुक्षेत्र से उपयुक्त सक्षम एवं संघर्षशील उम्मीदवार की आवश्यकता है। इस पत्र में प्रतिनिधियों ने सांसद नवीन जिंदल का जिक्र करते हुए उनके मुकाबले में आप प्रत्याशी बलविंदर कौर को बेहद कमजोर उम्मीदवार बताया है। कार्यकारिणी ने अनुशासित कार्यकर्ता के नाते पार्टी को कुरुक्षेत्र में उम्मीदवार के नाम पर पुनर्विचार का अनुरोध किया है।ं
बलविंदर कौर ने कहा, रूठों को मनाएंगे
कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बलविंदर कौर रविवार को पहली बार अपने पति भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढुनी के साथ पत्रकारों से मुखातिब हुईं। कुरुक्षेत्र की रोड़ धर्मशाला में आयोजित प्रेसवार्ता में बलविंदर कौर ने आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में रूठे हुए आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्यकर्ता या पार्टी नेता का मनमुटाव है तो वह संगठन के ऐसे लोगों से बात करेंगी, ताकि पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ सके। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्कर ही संगठन की मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि वह सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगी और क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ वह महिलाओं के हितों की आवाज बुलंद करेंगी।
चुनाव के मद्देजनर लोकसभा क्षेत्र का दौरा शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षित वर्ग के साथ ग्रामीणांचल में भी आम आदमी पार्टी की स्वच्छ छवि के प्रति लोगों में उत्साह है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि सभी वर्ग आम आदमी पार्टी को सफल बनाने के लिए उसके पक्ष में वोट अवश्य करेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।