फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   'AAP' opened front on the condition of roads, Kurukshetra

पिपली-थर्ड गेट सड़क की निर्माण सामग्री आना शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
'AAP' opened front on the condition of roads, Kurukshetra
नए बस स्टैंड के पास पिपली -थर्ड गेट सड़क निर्माण को लेकर रोष जताते आप कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सड़कों की बदहाली के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला। आप कार्यकर्ताओं ने नए बस अड्डे के सामने धरना देकर नारेबाजी की। इसके बाद रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीआरओ राजवीर सिंह धीमान को ज्ञापन सौंपा
आप कार्यकर्ताओं करीब डेढ़ घंटा धरना देकर जल्द से जल्द पिपली से थर्ड गेट तक की सड़क बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह सड़क शहर की लाइफ लाइन है और इसे बनने में इतना समय लग रहा है, इसमें कुछ तो गड़बड़ है। उत्तरी जोन उपाध्यक्ष विशाल खुब्बड ने कहा कि सड़क हमारी भूख नहीं है, यह हमारा अधिकार है। थर्ड गेट से पिपली की सड़क का कई बार टेंडर हो चुका है, लेकिन सड़क अभी तक नहीं बनी है। चेयरमैन जवाहर गोयल ने आरोप लगाया कि तीन साल में दो ठेकेदार सिर्फ कमीशन की वजह से बदले गए।
विज्ञापन

पूर्व प्रत्याशी सुमित हिंदुस्तानी ने कहा कि विधायक को इस्तीफा देना चाहिए। प्रवीण चौधरी ने कहा कि इस सड़क पर 11 नागरिकों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हो गए हैं व व्यापारियों का व्यापार ठप हो गया है। इन सभी के परिवारों को मुआवजा मिलना चाहिए। जिला अध्यक्ष मेवाराम आर्य ने कहा कि अगर कुरुक्षेत्र की सड़कें जल्द से जल्द नहीं बनी तो एक बड़ा आंदोलन होगा, जिसके जिम्मेवार विधायक होंगे। इस मौके पर सतीश गर्ग, गुरुदेव सूरा, ओम सिंह, संजय सिंह, बीर सिंह, बाबूराम, हरबंस लाल, जितेंद्र, अक्षय हथीरा, गौरव बख्शी, अमरीक सिंह, राजकुमार बपदा, परमिंदर नागरा, रामकिशन ठाकुर, जय भगवान, नसीब सिंह, दीवान चंद, दीदार सिंह, मान सिंह, हरजीत सिंह, बलराम ढींढसा, लोकेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed