फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   AAP leader and his son booked for cheating of eight lakhs

Kurukshetra News: आठ लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में आप नेता और उसके बेटे पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
AAP leader and his son booked for cheating of eight lakhs
पिहोवा। जमीन के मामले को सुलझाने के एवज में आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत नंदलाल निवासी ब्रास ने बताया कि उनका जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस बारे में मामला अदालत में विचाराधीन है। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात रामकिशन ठाकुर से हुई थी।
विज्ञापन

रामकिशन ने खुद को एंटी करप्शन सेल का सदस्य और आम आदमी पार्टी का नेता बताया था। पहले आरोपी ने उसे झांसे में लेकर इंटिग्रेशन का कार्ड बनाने के लिए 30 रुपये लिए। उसने अपने जमीनी विवाद बारे उसे बताया तो वह कहने लगा कि वह इसे जल्द ही सुलझा देगा। इसके एवज में उसने उससे आठ लाख रुपये की मांग की। उसकी बातों में आकर उसने अनाज मंडी पिहोवा में राम किशन व उसके बेटे को एक सितंबर 2022 को चार लाख रुपये दिए। बकाया रकम काम होने के बाद देने तय हुई, मगर कुछ दिनों बाद ही उसने दो लाख रुपये और ले लिए। कुछ दिनों बाद रामकिशन का फोन आया कि उसका काम हो गया है और अधिकारियों को कुछ पैसे देने हैं और दो लाख रुपये की मांग की। इस तरह आरोपी रामकिशन व उसके बेटे ने उससे आठ लाख रुपये हड़प लिए। काम न होने पर उसने कई बार राम किशन को फोन किया, लेकिन वह हर बार टालमटोल करता रहा। उसने इस बारे स्थानीय पुलिस को शिकायत दी थी, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायत गृह मंत्री अनिल विज को दी। उनके आदेश पर पुलिस ने राम किशन व उसके बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


आप नेता ने आरोप को बताया निराधार
आप नेता राम किशन ने बताया कि उस पर लगाए गए आरोप निराधार है। उसने किसी से भी किसी तरह का कोई पैसा नहीं लिया है। उक्त लोगों ने उसके खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज कराया था, जो जांच में झूठा पाया गया था। वे पुलिस द्वारा किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है ताकि सच्चाई सामने आ सके। कुछ लोग उसकी छवि को खराब करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed