{"_id":"69ac7c17cfc4550830072cb0","slug":"a-young-woman-was-duped-of-rs-2-lakh-on-the-pretext-of-a-foreign-tour-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-151231-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विदेशी टूर का झांसा दे युवती से ठगे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विदेशी टूर का झांसा दे युवती से ठगे दो लाख
Sun, 08 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंस्टाग्राम पर विदेशी टूर का लालच देकर युवती से दो लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोपी ने खुद को विदेशी ग्रुप टूर कंपनी का एजेंट बताया और बाद में न तो महिला का वीजा लगवाया और न ही पैसे लौटाए। बगथला निवासी बलजिंदर कौर ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर व्हाट्सएप पर टूर पैकेज के लिए बात की। आरोपी ने उससे एडवांस पैसे मांगे और दो बैंक खाते भेज दिए। उसने पहले 95 हजार रुपए ट्रांसफर किए। दूसरी पेमेंट अपने भाई के मोबाइल से यूपीआई के जरिए बिक्टोरिया मसीह की आईडी पर की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन