फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young woman traveling with her grandmother and brother was kidnapped.

Kurukshetra News: दादी और भाई के साथ जा रही युवती को किया अगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
A young woman traveling with her grandmother and brother was kidnapped.
पानीपत। सिवाह गांव के नए बस स्टैंड से महेंद्रगढ़ जिले के बलाना गांव की एक युवती का रविवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। युवती अपनी दादी और भाई के साथ यूपी के डिंडुखेड़ा गांव से लौट रही थी। बदमाश पानीपत नंबर की कार में सवार होकर आए थे।
विज्ञापन

युवती उस समय बस स्टैंड के बाहर पुल के नीचे महेंद्रगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महेंद्रगढ़ जिले के बलाना गांव के अजय ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह रविवार को अपनी दादी और बहन के साथ उत्तर प्रदेश के डिंडुखेड़ा से अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन

वे सायं करीब 4:30 बजे सिवाह गांव स्थित नए बस स्टैंड स्थित सिवाह पुल के नीचे बस का इंतजार कर रहे थे। इसी समय पानीपत नंबर की काले रंग की ब्रेजा कार आकर रुकी। कार में पानीपत के चुलकाना गावं के अंकित उर्फ माइकल और मनोज उर्फ मन्नू सवार थे। आरोपियों उनकी बहन को कार में खींच ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों का विरोध भी किया। उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। सेक्टर-29 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed