फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man was hit by a dumper and died during treatment

Kurukshetra News: डंपर की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
A young man was hit by a dumper and died during treatment
पिहोवा। डंपर की चपेट में आने बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। डंपर युवक को कुचलते हुए ऊपर से निकल गया था। मृतक की पहचान गांव थाना के रहने वाले सन्नी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना गांव के अशोक ने पुलिस को बताया कि सन्नी उसका भतीजा था। वह आईटीआई पिहोवा में विद्यार्थी था। वीरवार को सन्नी घर से आईटीआई जा रहा था। शहर बस अड्डा के नजदीक तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। डंपर के टायर टक्कर लगने के बाद उसके ऊपर से निकल गए, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई चंड़ीगढ़ रेफर कर दिया। वहां सन्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एसआई जानपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल की हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करवा दिया था। इलाज के दौरान युवक की मौत की सूचना मिली है। वहीं आरोपी डंपर चालक के मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed