फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man returning after supplying milk died, his father was injured.

Kurukshetra News: दूध सप्लाई कर लौट रहे युवक की मौत, पिता घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A young man returning after supplying milk died, his father was injured.
शाहाबाद। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर नौ गजा पीर के पास रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। दोनों दूध की सप्लाई कर मिल्क वैन अशोक लीलैंड से अपने गांव लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। करनाल जिले के कलवेहड़ी गांव निवासी रामस्वरूप (53) मदर डेयरी के बूथों पर दूध सप्लाई करने का काम करते हैं। शनिवार देर रात करीब एक बजे वह अपने इकलौते बेटे प्रिंस (21) के साथ दूध लेकर पंचकूला के लिए रवाना हुए थे। विभिन्न बूथों पर सप्लाई पूरी करने के बाद दोनों रविवार सुबह गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे शाहाबाद क्षेत्र में नौ गजा पीर के पास उनकी मिल्क वैन आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया और पिता-पुत्र वाहन के केबिन में ही फंस गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद वैन के दरवाजे और केबिन का हिस्सा काटकर दोनों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत मोहड़ी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल प्रिंस को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में रामस्वरूप को मामूली चोट आई हैं और उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना शाहाबाद प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के पिता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed