फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man going to Khatu Shyam died after falling from a train

Kurukshetra News: खाटू श्याम जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man going to Khatu Shyam died after falling from a train
कुरुक्षेत्र। खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहे एक युवक की रविवार रात चलती रेलगाड़ी से गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अंबाला कैंट के पक्की सराय के रहने वाले 21 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। युवक रेलगाड़ी में बोगी के दरवाजे पर बैठा था और सुंदरपुर पुल के पास अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया।
विज्ञापन

नीचे गिरते ही उसकी बाजू रेलगाड़ी के नीचे आने से कट गई और सिर में ज्यादा चोट लगने से तेजी के साथ खून बहने लगा। ट्रेन में सवार लोगों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन को रोका और पुलिस को सूचित कर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी विलायती राम ने बताया कि विकास दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस से दिल्ली की तरफ जाते हुए ट्रेन से गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed