{"_id":"67f0dfd807da39ac6d07584a","slug":"a-young-man-committed-suicide-in-kurukshetra-he-was-recently-selected-in-haryana-police-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुरुक्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, हाल ही में हुआ था हरियाणा पुलिस में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुरुक्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, हाल ही में हुआ था हरियाणा पुलिस में चयन
Sat, 05 Apr 2025 01:16 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:16 PM IST
सार
गांव में हरीश की मौत से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरीश की सफलता पर गांव वाले गर्व महसूस कर रहे थे, लेकिन उसकी असमय मौत ने सभी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुरुक्षेत्र के पाडलू गांव के करीब 25 वर्षीय युवक हरीश ने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हरीश का कुछ महीने पहले ही हरियाणा पुलिस में चयन हुआ था, जिससे परिवार और गांव में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
गांव में हरीश की मौत से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरीश की सफलता पर गांव वाले गर्व महसूस कर रहे थे, लेकिन उसकी असमय मौत ने सभी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन