फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A young man committed suicide after killing his wife in Ladwa.

Kurukshetra News: लाडवा में पत्नी की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after killing his wife in Ladwa.
लाडवा। मृतक दंपती की फाइल फोटो।
लाडवा (कुरुक्षेत्र)। कस्बे के गांव दबखेड़ा में एक युवक ने अपनी पत्नी की पाकिस्तान युवक के साथ संबंध के शक के चलते अपने बेटे की बेल्ट से गला घोट कर हत्या कर दी। बाद में आरोपी युवक ने गांव के तालाब में कूदकर अपनी भी जान दे दी। घटना रविवार रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। दंपती की पहचान रणदीप सिंह (35) और उसकी पत्नी निशा (32) के रूप में हुई।
विज्ञापन




तालाब ठेकेदार ने सोमवार तड़के करीब तीन बजे वहां लगे सीसीटीवी में रात की हरकतें देखी तो उसे रणदीप सिंह कपड़े व चप्पल उतार कर तालाब में छलांग लगाता हुआ नजर आया। ठेकेदार ने तुरंत गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। सरपंच ने पुलिस व गोताखोर प्रगट सिंह को मौके पर बुलाया। आधे घंटे तालाब में तलाशी अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। सरपंच ने युवक की पहचान की और इसकी सूचना परिजनों को देने के लिए जब पुलिस टीम के साथ घर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख सब दंग रह गए। रणदीप की पत्नी घर के कमरे में मृत पड़ी थी उसके गले पर बेल्ट के लाल निशान थे। पुलिस को पास की चारपाई पर रणदीप के द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। घर के दूसरे कमरे में दंपती के दो बच्चे सो रहे थे। सरपंच ने रणदीप के परिवार के लाेगों को सूचना दी और मौके पर बुलाकर बच्चों को उन्हें सौंप कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम दबखेड़ा गांव के श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन







घर में वृद्ध मां और दो बच्चे

पुलिस को दी शिकायत में रणदीप सिंह के ताऊ के बेटे मोहन सिंह ने बताया कि अब घर में सिर्फ रणदीप की वृद्ध माता के अलावा ग्यारह व सात साल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







थाने गया था रिपोर्ट लिखाने



सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि रणदीप रविवार को उनके घर आया और अपनी पत्नी से पीछा छुड़वाने के लिए तलाक देने की बात कही। जब इसका कारण पूछा तो विदेशी नंबर से चैट दिखाकर पत्नी पर संदेह जताया। उसने युवक को पुलिस थाने में जाकर शिकायत करने की बात कही। रविवार को रणदीप थाने में भी गया था। थाने के बाहर शिकायत लिखने वाला नहीं मिला तो वापस घर लौट आया। रणदीप परिवार का पालन पोषण करने के लिए शहर में एक पेट्रोल पंप पर काम करता था।







पाकिस्तानी नंबर से बातचीत और पैसे ट्रांसफर की पुष्टि

लाडवा थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि शुरुआती जांच में पाकिस्तानी नंबर से कॉल के बाद पैसे ट्रांसफर की बात सामने आई है। पुलिस इसे पति-पत्नी के बीच मनमुटाव का मामला मान रही है। इसी वजह से दोनों ने सुसाइड किया या कोई और वजह है जांच के बाद साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed