फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A woman riding in a streetcar died due to a car collision, a person injured

Kurukshetra News: कार की टक्कर से रेहड़ी में सवार महिला की मौत, व्यक्ति घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
A woman riding in a streetcar died due to a car collision, a person injured
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर डेरा सैंसी के पास कार की टक्कर लगने से रेहड़ी में सवार महिला की मौत हो गई। इस हादसे में भाजपा नेता कश्मीर सिंह के चाचा सानू राम को भी चोटें आई है। मृतक की शिनाख्त ज्ञानो देवी (49) निवासी सलपानी खुर्द के रूप में हुई। हादसे केे बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना झांसा में दर्ज शिकायत में रिंकू निवासी सलपानी खुर्द ने बताया कि वह अनाज मंडी सलपानी कलां चौक के पास कबाड़ खरीदने व बेचने का काम करता है। उसकी माता ज्ञानो देवी व पिता सानु राम भी उसके पास आते हैं। वीरवार रात करीब सवा 10 बजे काम निपटाने के बाद उसके माता-पिता साइकिल रेहड़ी पर और वह उसके पीछे साइकिल पर घर जाने के लिए चला था। जैसे ही वह लोग डेरा सैंसी के पास पहुंचे तो गांव झांसा की तरफ से आए कार चालक ने उसके आगे चल रहे माता-पिता की रेहड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी माता रेहड़ी से उछलकर सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई और रेहड़ी खदानों में जा गिरी। उसने तुरंत साइकिल रोककर उन दोनों को संभाला तथा अपने चचेरे भाई कश्मीर सिंह के साथ गाड़ी का इंतजाम करके दोनों को एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी माता ज्ञानो देवी की जांच करके मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed