Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A unique lamp carved from a single stone in the Kishangarh style

Kurukshetra News: किशनगढ़ शैली से एक ही पत्थर को तराश कर बनाया अदभुत लैंप

Wed, 19 Nov 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 19 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
A unique lamp carved from a single stone in the Kishangarh style
कुरुक्षेत्र। राजस्थान की किशनगढ़ शैली(शिल्पकला) से एक ही पत्थर को तराश कर अदभुत लैंप का निर्माण किया है। लैंप भारत की प्राचीन संस्कृति को सहेजने के साथ-साथ रात के अंधेरे में लोगों को रोशनी दिखाने का काम भी कर रहा है। लैंप को स्टॉल नंबर 74 पर अनोखे अंदाज में सजाया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान की शिल्पकार चित्रा जैन व रंजन जैन ने बताया कि पूरे विश्व में राजस्थान किशनगढ़ की शिल्पकला प्रसिद्ध है। इस शिल्पकला में मैटल और वुड के साथ-साथ पत्थर पर मीनाकारी के माध्यम से राजस्थानी आर्ट को उकेरा जाता है। इस महोत्सव में लैंप और पॉट विशेष तौर पर लेकर आए हैं। यह लैंप एक ही पत्थर को तराश कर तैयार किया गया है। इस पत्थर पर किशनगढ़ की राजस्थानी आर्ट को बारीकी से उकेरा गया है। इस लैंप की कीमत करीब 2200 रुपये रखी गई है। यह लैंप लुप्त हो रही है शिल्पकला को भी सहेजने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लैंप के अलावा एक ही पत्थर को तराश कर बनाए गए फ्लावर पॉट, झुमर, तोरण सहित अन्य सजावटी समान भी लेकर आए हैं। इस शिल्पकला की कीमत 150 रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed