फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A team of 50 women bikers will reach Kuvi from Srinagar.

Kurukshetra News: श्रीनगर से पहुंचेगा कुवि 50 महिला बाइकर्स जवानों का दल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
A team of 50 women bikers will reach Kuvi from Srinagar.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीआरपीएफ महिला जवान का दल पहुंचेगा। जो कि विश्वविद्यालय में 15 अक्तूबर को पहुंचेगा और वह अपने बैंड के माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भावना का संदेश भी देगा। पिंजौर के डीआईजी नरेंद्र पॉल के मार्गदर्शन में सीआरपीएफ की 50 महिला बाइकर्स जवानों का दल बाइक पर श्रीनगर से चलकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पहुंचेगा।
विज्ञापन

यह दल पांच अक्तूबर को श्रीनगर से रवाना होगा और 15 अक्तूबर को विश्वविद्यालय के प्रांगण से होकर 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के केवडिया स्थान पर पहुंचेगा। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अगुवाई में इस दल का स्वागत किया जाएगा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल महिला जवानों का यह दल विश्वविद्यालय की छात्राओं के साथ रूबरू होगा। यह कार्यक्रम श्रीमद्भगवद्गीता सदन में 11 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 50 महिलाओं का यह दल राजपथ पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपने करतब दिखा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed