{"_id":"67f6d80184b3f8edcc016f15","slug":"a-teacher-was-cheated-of-rs-63-lakh-in-the-name-of-trading-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133977-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ट्रेडिंग के नाम पर अध्यापक से 63 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ट्रेडिंग के नाम पर अध्यापक से 63 लाख की ठगी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर अपराध से बचने के लिए पुलिस आए दिन एडवाइजरी जारी कर लोगों को इससे बचने के तरीके बता रही है। इसके बाद भी साइबर ठग आमजन को झांसे में लेकर ठगने के नए-नए तरीके अपनाकर शिकार बना रहे हैं। इन साइबर ठगों के निशाने पर अनपढ़ लोगों से लेकर देश को साक्षर बनाने की जिम्मेदारी लिए अध्यापक तक हैं। साइबर क्राइम थाना ने बुधवार को ट्रेडिंग के नाम पर एक अध्यापक के साथ 64 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है।
सेक्टर 30 के रहने वाले देवेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मार्च को उनकी फेसबुक पर एक ट्रेडिंग एप्लीकेशन का विज्ञापन आया जो कि शेयर मार्केट में रुपये लगवाने का कार्य करती है। वह उसी विज्ञापन के माध्यम से एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में एक फार्म आया उसे भरने के बाद उनसे एक लिंक के माध्यम से ट्रेडिंग करवाई गई, जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग खातों व किस्तों में ठगों के कहे अनुसार 63 लाख रुपये उनके खाते में डाल कर ट्रेडिंग शुरू कर दी।
जब उन्होंने दोगुने हुए रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले और उनके पास एक फोन आया कि यह रुपये निकालने के लिए टैक्स के 50 लाख रुपये डलवाने होंगे। जिस पर अध्यापक समझ गए कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है। उन्होंने साइबर थाना में ठगी की शिकायत कर रुपये वापस दिलवाने की गुहार की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना के प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।