फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A speeding car hits a pedestrian, the injured person dies in the hospital.

Kurukshetra News: तेज रफ्तार कार ने पैदल यात्री को मारी टक्कर, घायल की अस्पताल में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A speeding car hits a pedestrian, the injured person dies in the hospital.
पिपली। नेशनल हाईवे (जीटी रोड) पर तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इससे पैदल चल रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के बादीखेड़ा गांव के रहने वाले 34 वर्षीय धर्मेंद्र के रूप में हुई है, जो हाल में हरमन सिटी में रह रहे थे और प्लंबर का काम किया करते थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अकबाल गंज गांव के रहने वाले धर्मेंद्र के साढ़ू राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने साढ़ू से मिलने हरमन सिटी आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों पैदल हरमन सिटी से पिपली की ओर जा रहे थे। ताऊ देवी लाल पार्क के सामने जीटी रोड के किनारे पहुंचते ही करनाल की ओर से आई एक नीली कार ने धर्मेंद्र को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से धर्मेंद्र सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आई। राजकुमार ने उन्हें तुरंत लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बाद में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने राजकुमार के बयान और कार के नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस चालक की तलाश में जुटी हुई है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed