{"_id":"69b31ce78d660d92c40b5813","slug":"a-short-circuit-on-an-electric-pole-caused-a-fire-burning-bsnl-broadband-cables-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-151443-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बिजली के खंभे पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बीएसएनएल ब्रॉडबैंड की तारें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बिजली के खंभे पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बीएसएनएल ब्रॉडबैंड की तारें जलीं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मथाना में चक्की चौक के निकट ट्रांसफार्मर से खंभे की तरफ निकलती तारें। संवाद
कुरुक्षेत्र/पिपली। पिपली खंड के सबसे बड़े गांव मथाना में बिजली के पोल पर अचानक आग लगने से बीएसएनएल के हजारों कीमत की ब्रॉडबैंड तारें और अन्य उपकरण जल गए। यही नहीं, बिजली के मीटर और फास्टवे टीवी केबल पर भी असर पड़ा। दो दर्जन से अधिक मीटर और वाईफाई की तारें भी चंद मिनटों में जल गईं। महंगे उपकरणों के जलने से बिजली निगम, बीएसएनएल और फास्टवे को 50 हजार से एक लाख तक के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात करीब एक बजे की है। पूर्व सरपंच तेजपाल के घर के निकट लगे ट्रांसफार्मर से कुछ दूरी पर ही देर रात को बिजली के पोल पर आग लग गई। इसी पोल पर बीएसएनएल के 400 से अधिक कनेक्शन पर वाईफाई सप्लाई देने वाले उपकरण थे, जोकि आग में बुरी तरह झुलस गए और सर्विस बंद हो गई।
हालांकि आग कुछ ही देर बाद स्वत: बुझ गई लेकिन इसी समयावधि में तारें और उपकरण जलने से बीएनएलएन, फास्टवे और बिजली निगम को मीटर जलने से मोटा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बीएसएनएल को सेवा सुचारू करने में 13 घंटे लग गए।
विज्ञापन
बीएसएनएल के वाईफाई उपभोक्ता मथाना वासी अमित कुमार ने बताया कि रात को कंप्यूटर पर ऑनलाइन काम करते हुए अचानक बीएसएनएल का वाईफाई बंद हो गया।
देर रात को उन्होंने फोन करना ठीक नहीं समझा, इसलिए सेवा बाधित होने का मैसेज भेज दिया। सुबह पता चला कि कनेक्शन वाले खंभे में आग लग गई। इसके बाद एरिया इंचार्ज ने वीरवार सुबह कर्मचारियों को मौके पर भेजकर वाईफाई सर्विस दुरुस्त कराने की कवायद शुरू की।
बड़े स्तर पर आई समस्या को ठीक करने में टीम को घंटों लग गए। रात एक बजे बंद हुई बीएसएनएल की वाईफाई सेवा दोपहर दो बजे बहाल हो पाई।