फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A shared indigenous market will be set up in Keshav Park from today, preparations complete.

Kurukshetra News: आज से सजेगा केशव पार्क में साझा स्वदेशी बाजार, तैयारियां पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A shared indigenous market will be set up in Keshav Park from today, preparations complete.
कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में सांझा स्वदेशी बाजार कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते पूर्व राज्
कुरुक्षेत्र। दीपावली पर्व के चलते शहर के केशव पार्क में साझा स्वदेशी बाजार शुक्रवार से सजाया जाएगा जिसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इसका शुभारंभ शाम छह बजे होगा और 19 अक्तूबर तक जारी रहेगा, जहां आम नागरिक स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे। इस दौरान मनोरंजन करने के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार महावीर गुढू प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने वीरवार को स्वदेशी बाजार की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस साझे स्वदेशी बाजार में स्वदेशी उत्पाद बनाने वाले दुकानदारों को एक मंच उपलब्ध करवाया जाएगा। इस मंच के माध्यम से यह दुकानदार और संस्थाएं अपना उत्पाद समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कामयाब होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन है कि भारत को अगले कुछ वर्षों में ग्रीन एनर्जी हब के रूप में स्थापित किया जाए। इसी कड़ी में कृषि आधारित ऊर्जा उत्पादन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हाल ही में सरकार ने मक्का से एथोनॉल बनाने की अनुमति प्रदान की थी जिसका परिणाम ये रहा कि बाजार में मक्के की मांग बढ़ गई और मक्के के दाम जहां पहले 1200 रुपये प्रति क्विंटल थे वे बढ़कर 2800 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि किसानों और गांवों की समृद्धि से ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार का लक्ष्य किसानों को अन्नदाता के साथ-साथ ऊर्जादाता बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में सांझा स्वदेशी बाजार कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते पूर्व राज्

कुरुक्षेत्र। केशव पार्क में सांझा स्वदेशी बाजार कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते पूर्व राज्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed