Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A rest house will be built on 6.5 acres of land at a cost of 120 crore.

Kurukshetra News: 120 करोड़ से साढ़े छह एकड़ भूमि पर बनेगा रेस्ट हाउस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A rest house will be built on 6.5 acres of land at a cost of 120 crore.
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 21 नवंबर को धर्मनगरी के ड्रीम प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का शिलान्यास करेंगे। करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह रेस्ट हाउस केडीबी की लगभग साढ़े छह एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए सिविल वर्क का ठेका आवंटित हो चुका है। शिलान्यास के साथ ही भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया और मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने दक्षिण गेट के पास प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि रेस्ट हाउस में 96 कमरे बनाए जाएंगे। यहां दो रेस्टोरेंट होंगे, जिनमें एक ग्राउंड फ्लोर और दूसरा छत पर बनाया जाएगा। दोनों से आगंतुक ब्रह्मसरोवर का नजारा देख सकेंगे।
विज्ञापन

परिसर में 500 लोगों की क्षमता वाला एग्जीबिशन हॉल और 200 व 50 लोगों की क्षमता के दो कॉन्फ्रेंस हॉल बनाए जाएंगे। इसके अलावा स्टाफ के करीब 100 लोगों के ठहरने और 400 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री ने स्वयं इसके इंटीग्रेटेड और समावेशी डिजाइन को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed