{"_id":"653979876be9f87776039928","slug":"a-person-working-on-a-combine-in-the-field-died-due-to-electric-shock-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-7508-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेत में कंबाइन पर काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेत में कंबाइन पर काम कर रहे व्यक्ति की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिहोवा रोड पर बिलोचपुरा गांव में धान की फसल काटते समय करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विनोद कुमार 43 निवासी स्यालकोटी फार्म के रूप में हुई है। विनोद कंबाइन पर बतौर सहयोगी काम करता था। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
सोहन लाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई विनोद कुमार गांव के ही मलविंद्र सिंह के पास कंबाइन पर बतौर सहयोगी काम करता था। मलविंद्र सिंह ने पास के गांव बिलोचपुरा में धान काटने का काम लिया था। उसका भाई भी उसके साथ खेत में धान काटने के लिए कंबाइन पर काम करने गया था। इसी दौरान धान काटते हुए कंबाइन खेत से गुजर रही बिजली के तारों के पास से गुजरी तो उसके भाई विनोद का हाथ तारों के साथ स्पर्श हो गया। करंट लगते ही विनोद कंबाइन से नीचे गिर गया। आसपास के लोग तुरंत उसे उठाकर सीएचसी पिहोवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इत्तेफाकिया रपट दर्ज
जांच अधिकारी हवलदार विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को सीएचसी पिहोवा से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने सोहन लाल के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।