फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A person was injured by hitting a saber in the stomach, case registered

घर में घुसकर पेट में गातरा मारकर व्यक्ति को किया घायल, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
A person was injured by hitting a saber in the stomach, case registered
घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट करके उसके पेट में गातरा (कृपाण) मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में प्रकाश खान वासी सरस्वती कॉलोनी ने कहा कि बुधवार शाम करीब साढ़े 7 बजे वह अपने घर पर बच्चों के साथ बैठा था। तभी उसका पड़ोसी मोनू अपने पिता गुरमुख सिह व नरेश उसके घर में घुस आए और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे थे। जब उसके बेटे व पत्नी ने उसे छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी उनके साथ भी मारपीट करने लगे। इसी दौरान नरेश व मोनू ने उसे पकड़ लिया और गुरमुख सिंह ने उसके पेट में अपना गातरा (कृपाण) मार दी, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया, जहां से उसे कल्पना चावला अस्पताल करनाल रेफर कर दिया था। मगर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, यहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed