फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A mother is making false struggle to make her ineligible son prime minister: Dhankhar

एक माता अपने अयोग्य पुत्र को प्रधानमंत्री बनाने के लिए झूठा संघर्ष करा रही है : धनखड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
A mother is making false struggle to make her ineligible son prime minister: Dhankhar
कुरूक्षेत्र। भाजपा के सात जिलों के मंडलाध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओ? - फोटो : Kurukshetra
भाजपा के सात जिलों के मंडलाध्यक्षों की बैठक कुरुक्षेत्र के सैनी समाज भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में सत जिलों के मंडलाध्यक्षों सहित जिलाध्यक्षों, किसान मोर्चा अध्यक्षों ने भाग लिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तीन कृषि कानूनों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उन्हें कानूनों के बारे में किसानों को भी प्रेरित करने का गुरुमंत्र दिया। बैठक में उनके साथ प्रदेश संगठनमंत्री सुरेश भट्ट एवं महामंत्री चौधरी वेदपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत विधिवत रूप से भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर हुई। बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए धनखड़ ने कहा कि तीन कृषि बिल को लेकर कांग्रेस का झूठ कामयाब नहीं होने देंगे। कांग्रेस केवल नौटंकी कर रही है। कांग्रेसी विचार बदलू लोग हैं। जिन कानूनों का कांग्रेस विरोध कर रही है उन्हें उसने अपने घोषणा पत्र में लिखा हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक माता अपने अयोग्य पुत्र को प्रधानमंत्री बनाने के लिए झूठा संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल इंवेंट पार्टी बनकर रह गई है। धनखड़ ने कहा कि प्रत्येक मंडल से एक हजार किसानों द्वारा लोक कल्याण मार्ग पर धन्यवाद पत्र भेजे जाएंगे। इस पत्र में किसानों द्वारा प्रधानमंत्री का जीरी की खरीद होने पर, रबी का एमएसपी बढ़ाकर घोषित करने, मंडियों को इसी प्रकार चलने देने, किसानों के खातों में 6 हजार रुपये डालने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 5300 करोड़ का मुआवजा देने और किसानों के हित में तीन कृषि कानून लागू करने जैसे पांच किसान हितैषी कार्य करने की एवज में धन्यवाद पत्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रणदीप घनकस, महामंत्री रविन्द्र सांगवान, सुशील राणा, जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, उपाध्यक्ष परमजीत कश्यप, रोशन बेदी, सचिव अमित रोहिल्ला, पृथी सिंह, आई टी विक्रम शर्मा, रेणू खुग्गर, अनु माल्यान महिला मोर्चा, गुरनाम सिंह मंगोली, विवेक रावत, सुनील गोरी आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में व्यवस्था की देखभाल कर रहे थे।

श्याम सिंह राणा का नाम लिये बिना बोले धनखड़
हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से जब हरियाणा के पूर्व सीपीएस और रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के पार्टी छोड़ने पर सवाल किया गया तो उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कई लोगों को टिकट नहीं मिलती और चुनावों में समर्पण की भावना से काम नही करते उनके ऊपर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा हावी हो जाती है और उनके लिए केवल एक ही रास्ता बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed