फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A minor son killed his mother by hitting her with an axe at midnight.

Kurukshetra News: नाबालिग बेटे ने आधी रात को मां को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A minor son killed his mother by hitting her with an axe at midnight.

विज्ञापन
लाडवा। गांव डूडा में नाबालिग बेटे ने आधी रात को चरित्र पर संदेह के चलते अपनी मां को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। महिला जान बचाने के लिए अपनी छत पर चढ़ कर, पांच फुट ऊंची दीवार फांद कर पड़ोसियों के घर कूद गई। आरोपी बेटा पीछा कर पड़ोसियों की सीढ़ियों पर पहुंचा और कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।



मृतक महिला की पहचान करीब 45 वर्षीय मुकेश कुमारी के रूप में हुई है, जो तलाकशुदा थी और अपने पति व बच्चों से अलग घर में रहती थी। आरोपी बेटा वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए तो वहीं शव पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पड़ोसी हरिचंद की ही शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही मुकेश का उसके पति से तलाक हुआ था और वह अकेले ही गांव में रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बेटे को शक हुआ कि उसकी मां किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ अवैध संबंध में थी, इसी के चलते ही उसने पहले शीशे का दरवाजा तोड़ा तो फिर मां मुकेश पर हमला करने लगा। अपनी जान बचाने के लिए छत के रास्ते उनके घर की ओर भागी, आरोपी युवक ने महिला का पीछा किया और सीढ़ियों पर उतरते समय उसके सिर और चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए।





11वीं कक्षा में पढ़ता है आरोपी

आरोपी 11वीं कक्षा का छात्र है। वो लाडवा के सरकारी स्कूल में पढ़ता है। करीब सात महीने पहले तक अपनी बुआ सुमन के पास रहता था। वहां 10वीं की पढ़ाई पुरी करने के बाद अपने पिता के पास आकर रहने लगा था। तभी से अपने पिता और चाचा के साथ गांव डूडा लाडवा में रह रहा था।



चरित्र पर शक के चलते करने लगा नफरत



पड़ोसी हरिचंद के मुताबिक आरोपी अपनी मां के चरित्र पर शक करता था, जिससे वह उससे नफरत करने लगा था। उससे बड़ा बेटा तीन साल पहले पढाई के लिए कनाडा चला गया था।






मायके पक्ष की सहमति से कराया अंतिम संस्कार : सुनील कुमार

लाडवा थाना के कार्यकारी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तलाक के बाद से महिला अलग रह रही थी। उसके नाबालिग बेटे पर ही हत्या का आरोप लगा है, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने मृतका महिला के मायके पक्ष के लोगों की सहमति से लाडवा में शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed