फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   a melodius evening a gathering of memories and tunes in the name of tickling

Kurukshetra News: सुरीली शाम-गुदगुदी के नाम में सजी यादों और सुरों की महफिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
a melodius evening a gathering of memories and tunes in the name of tickling
पिपली। कलाकारों को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं
पिपली। सांस्कृतिक, सामाजिक और मनोरंजक संगठन गुदगुदी जंक्शन समूह की ओर से पिपली रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में रविवार शाम चतुर्थ वार्षिक संगीतमयी कार्यक्रम सुरीली शाम-गुदगुदी के नाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए कलाकारों व संगीत प्रेमियों ने सुरों की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
विज्ञापन


सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि संस्थापक अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल सभा सेक्टर-पांच कुरुक्षेत्र के प्रधान सचिन गुप्ता, समाजसेवी आशीष सभ्रवाल, संजीव सीकरी मित्तल, विनय गर्ग, कुलदीप चोपड़ा, सूबेदार रविंद्र कौशिक और व्यवसायी गगनदीप ढींगरा ने किया। संरक्षक जितेंद्र बंसल ने संस्थापक सदस्य अवनी गुप्ता, श्याम जुनेजा, अमरजीत पांचाल, दमन कुमार, पुनीत गर्ग और नितिन सिंगला सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड कलाकार जूनियर धर्मेंद्र (सागर शर्मा) रहे। उन्होंने ''मैं जट्ट यमला पगला दीवाना'' और ''किसी शायर की गजल, ड्रीम गर्ल'' जैसे गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्व. धर्मेंद्र के चर्चित संवाद भी खूब सराहे गए। अंबाला पुलिस आर्केस्ट्रा के गुरविंदर सिंह, भूपेश कुमार व विजय कुमार ने आरडी बर्मन, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार के गीतों की इंस्ट्रुमेंटल धुनें पेश कीं। मास्टर बॉबी ने ''दिल में हो तुम'' और ''ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'' से तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

''गाता रहे मेरा दिल'' समूह के प्रभारी सुनील भटनागर के निर्देशन में पंकज शर्मा, डॉ. नवीन चावला, अधिवक्ता पृथ्वी नाथ गौतम, लखबीर सिंह उप्पल, सुरेन्द्र धीमान, संजीव रोहिला, डॉ. सुप्रिया शर्मा, रेणु शर्मा, मीरा गौतम, पुष्पा कंसल, जगमोहन कवातरा, डॉ. मनप्रीत सिंह, सचिन शर्मा, नायब सिंह सिरसला, डीसी गौड़ और अशोक कुमार दीवान सहित 19 गायकों ने प्रस्तुति दी। मंच संचालन बलजीत चावला ने किया। अतिथियों व कलाकारों को स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed