{"_id":"69f267fdec521a8a04000ebe","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-shantinagar-straw-worth-lakhs-burnt-to-ashes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-154111-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शांतिनगर में लगी भीषण आग, लाखों का भूसा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शांतिनगर में लगी भीषण आग, लाखों का भूसा जलकर राख
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शांति नगर में भूसे में लगी का बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। शहर के शांतिनगर की गली नंबर सात में बुधवार दोपहर को एक भूसे के ढेर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लाखों रुपये का भूसा और झोपड़ी बनाने का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित व्यक्ति शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों में झोपड़ी बनाने का काम करते थे। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या लापरवाही से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
जिला दमकल अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही दो फायर टेंडर तुरंत मौके पर भेजे। टीम ने तेजी से काम करते हुए जल्द से जल्द आग पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।