फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A group of devotees left from Jhaansa with food items.

Kurukshetra News: भंडारा सामग्री सहित झांसा से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A group of devotees left from Jhaansa with food items.
इस्माईलाबाद। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे का आयोजन होगा। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित नहर बाग श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा संन्यास आश्रम में किया जाएगा। इसके लिए गांव झांसा और आसपास के क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ। आश्रम के संचालक महंत शिव गिरी ने बताया कि इस बार विश्व कल्याण हेतु हवन यज्ञ भी होगा। इसमें वैदिक परंपराओं के अनुसार प्रगाढ़ पंडित मंत्र उच्चारण करेंगे। झांसा आश्रम के ब्रह्मलीन बालेश्वर गिरी, सेवादार नरेश सिंगला, संजू पाल और योगेश अरोड़ा की ओर से लक्ष्मी-भगवान विष्णु स्वरूप भेंट किए गए। इन स्वरूपों की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गुरदास प्रजापत, पवन जिंदल पप्पू, योगेश अरोड़ा, बिरा राम, सुभाष पाल पवन प्रजापत और राम सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed