{"_id":"65907d6f899fea95ea07a157","slug":"a-group-of-48-youth-from-nit-will-go-to-jharkhand-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-11236-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी से 48 युवाओं का दल जाएगा झारखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी से 48 युवाओं का दल जाएगा झारखंड
Sun, 31 Dec 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र से एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत युवा संगम तृतीय चरण के तहत युवाओं का दल झारखंड के लिए रवाना होगा। इसमें प्रदेशभर के 48 युवा शामिल होंगे. जो कि पांच दिन तक झारखंड के प्रौद्योगिकी, प्रगति, परंपरा, परस्पर संपर्क और पर्यटन के बारे में जानेंगे। इसमें युवा झारखंड के विभिन्न जिले की संस्कृति से रूबरू होंगे।
इस संगम के लिए प्रदेशभर से 48 युवा नए साल पर सुबह तीन बजे रवाना होंगे, जिसमें 18 लड़के, 30 लड़कियों और चार शिक्षक शामिल होंगे। विद्यार्थी एनआईटी में इकट्ठा होना शुरु हो गए हैं। 31 दिसंबर की शाम को युवाओं को निदेशक की ओर से रवाना किया जाएगा।
युवाओं को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा व संस्कृति को समझने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसी के साथ कार्यक्रम के दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और युवाओं का आपस में परिचय भी करवाया जाएगा। केक काटकर युवाओं के इस पल को यादगार बनाकर एनआईटी से रवाना किया जाएगा।