फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   A grand procession was taken out on the occasion of Shri Krishna Janmashtami festival

Kurukshetra News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर निकाली भव्य शोभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out on the occasion of Shri Krishna Janmashtami festival
कुरुक्षेत्र। दर्रा खेड़ा थानेसर स्थित ठाकुरद्वारा प्राचीन तीर्थ श्री नाभिकमल मंदिर में शुक्रवार शाम को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की शोभायात्रा निकाली गई। श्री राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद्,(उत्तर भारत) के उपाध्यक्ष एवं ठाकुरद्वारा प्राचीन श्री नाभिकमल मंदिर के महंत विशाल दास के सान्निध्य में प्रत्येक वर्ष की भांति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में मंदिर के श्रद्धालु और दूर-दराज से आए भक्त शामिल हुए। मंदिर में रंग बिरंगी रोशनियों से सजावट करके तोरण द्वार बनाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी एवं भाजपा नेता संजय चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शोभायात्रा को झंडी देकर रवाना किया जबकि थानेसर ब्लॉक समिति के चेयरमैन देवी दयाल शर्मा घराड़सी और पार्षद दलेर शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। सभी अतिथियों ने लड्डू गोपाल को पूजा के बाद हिंडोले में झुलाया और शोभायात्रा के रथ पर विराजमान किया। इस रथ के पीछे श्रीगणेश, राधाकृष्ण, भगवान शंकर, मां दुर्गा, राम दरबार, हनुमान जी, मां काली और भैरव आदि देवी देवताओं की मूर्तियां विधिवत पूजा के साथ स्थापित की गई।
विज्ञापन

मंदिर के व्यवस्थापक जीत मणि ने बताया कि महंत विशाल दास महाराज ने सभी भक्तों सहित अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिन्ह प्रदान किया। बैंड बाजों और ढोल की मधुर थाप के साथ यह नगर शोभायात्रा थानेसर शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई पुनः नाभिकमल मंदिर पहुंची। जगह जगह इस शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कार्यक्रम संयोजक रमेश सैनी, शिवम शास्त्री, पंडित मोती राम शर्मा, ईश्वर चंद धोला, कर्मबीर बारना, गोपाल शर्मा व दीपक शर्मा आदि सेवादार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed