{"_id":"68d6f1b0e6ad8f0f330d84fd","slug":"a-glimpse-of-self-reliance-was-seen-in-the-exhibition-of-indigenous-products-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142832-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी में दिखी आत्मनिर्भरता की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी में दिखी आत्मनिर्भरता की झलक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यातिथि सहित अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल (कुरुक्षेत्र) में पर्यावरण जागरूकता एवं सतत संतुलित विकास विषय पर एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि साहिल सुधा, विशिष्ट अतिथि उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विशाल शर्मा और गांव पलवल की सरपंच माफी देवी ने किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. मंजू रानी ने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों व स्वयं सहायता समूह की ओर से लोकल फॉर वोकल थीम पर आधारित स्वदेशी उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए जिनका अतिथियों ने अवलोकन किया और सराहना की।
कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर कॉलेज जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गवर्नमेंट कॉलेज भेरियां की टीम प्रथम, गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज पलवल द्वितीय और दयानंद कॉलेज कुरुक्षेत्र तृतीय स्थान पर रहा। पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लेक्चर-कम-वर्कशॉप के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने पर्यावरणीय चुनौतियों, ई-वेस्ट प्रबंधन और सतत विकास के उपायों पर विस्तृत विचार रखे।
विज्ञापन
महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान, स्वच्छता व सजावट गतिविधियां, ई-वेस्ट कम करने पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी और जागरूकता से जुड़े खेल भी हुए।
प्राचार्य डॉ. गगनदीप कौर ने कहा कि सतत विकास आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और हर विद्यार्थी को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ. विशाल शर्मा ने भी विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण और संतुलित विकास के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. श्रेष्ठा, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रूपा गुप्ता, प्रो. वीरेंद्र कौर, डॉ. पूनम बागी, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. संजय, डॉ. सुनील सहित अन्य सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।